What is Nepotism? Nepotism and Sushant Singh Rajput’s connection, इस लेख को पढ़ने के बाद आप जान जायेंगे कि नेपोटिज्म क्या है, Nepotism in Hindi क्या होता है | Nepotism के नुकसान क्या हो सकते हैं |
नेपोटिज्म (NEPOTISM) का अर्थ है; भाई – भतीजावाद या परिवारवाद |
इसका सरल शब्दों में क्या मतलब है ? यदि हम इस को आम भाषा में कहें तो इसका मतलब यह है कि किसी व्यापार या किसी इंडस्ट्री में अपने रिश्तेदारों, दोस्तों या अपने जानकारों को बढ़ावा देना |और बाहरी लोगों को उसमें या तो घुसने ना देना या फिर वहां पर टिकने न देना |
इस शब्द ‘नेपोटिज्म’ का चलन इटली से हुआ था | असलियत में यह एक लैटिन शब्द nephos से आया है | nephos अर्थात nephew | Nephew शब्द का अंग्रेज़ी में अर्थ होता है – भाई का बेटा यानि कि भतीजा | जब इटली के चर्च के पादरी को अपना स्थान छोड़कर नए व्यक्ति को वहां पर चुनना होता था तो वे लोग अक्सर अपने भतीजों को चुनते थे क्योंकि उनकी अपनी कोई संतान नहीं होती थी | इसके कारण यह शब्द नेपोटिज्म काफी प्रसिद्ध हो गया | और आम बोल चाल की भाषा में इसका उपयोग शुरू हो गया |
क्या आप समझ पाए कि नेपोटिज्म क्या है, What is Nepotism in Hindi? बॉलीवुड और नेपोटिज्म के बारे में आगे पढ़िए –
नेपोटिज्म के चलते व्यक्ति का असली टैलेंट सामने ही नहीं आ पाता | वास्तविक हुनर और कौशल को दबा दिया जाता है और कम टैलेंटेड इंसान को काम पर रख लिया जाता है |
इसे पक्षपात भी कहा जा सकता है | जैसे नौकरियों में भर्ती के दौरान यदि 50 लोगों का इंटरव्यू लिया जा रहा है और उस में से सबसे काबिल व्यक्ति को नौकरी ना दे कर मालिक अपने किसी रिश्तेदार के बेटे या बेटी को नौकरी पर नियुक्त कर ले तो उसे नेपोटिज्म (nepotism) कहा जाएगा |
आप इसे इस प्रकार भी समझ सकते हैं- मान लीजिये आप किसी स्कूल में अध्यापक के पद पर हैं और प्रिंसिपल के पद के लिए सबसे दावेदार उम्मीदवार हैं, परन्तु आपकी जगह पर किसी कम क्षमता वाले टीचर को नियुक्त कर दिया जाता है क्योंकि वो चेयरमैन का रिश्तेदार था | तो समझ लो की आप परिवारवाद के शिकार हुए हैं |
नेपोटिज्म और बॉलीवुड (Nepotism and Bollywood)
बॉलीवुड, भारतीय फिल्म इंडस्ट्री पर हमेशा से नेपोटिज्म का इल्जाम लगाया जाता रहा है | इसका क्या मतलब है ?इसका मतलब यह है कि बॉलीवुड में जो खानदान चले आ रहे हैं कि वह सिर्फ पुराने खानदान के लोगों को ही आगे बढ़ने देते हैं | वे लोग आपस में एकजुट हो जाते हैं और जो किसी कोई बाहरी अभिनेता या अभिनेत्री को आगे बढ़ने का मौका नहीं देते | सभी परिवार मिलकर एक गुट बना लेते हैं जिससे नया आने वाला आदमी अकेला पड़ जाता है और वह या तो इंडस्ट्री छोड़कर चला जाता है या फिर इंडस्ट्री में उसे काम नहीं मिल पाता है | जिसके कारण वह वह उभर नहीं पाता है | ऐसा माना जाता है कि बॉलीवुड में वे ही लोग जगह बनाने में सफल होते हैं जिनके पासपास कोई गोडफादर (Godfather) होता है |
सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्शन
यह मुद्दा और अधिक गरमा गया जब बॉलीवुड के अभिनेता सुशांत सिंह ने 14 जून, 2020 के दिन अपने घर के पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली | कंगना राणावत और कुछ लोगों ने राजपूत की मृत्यु का कारण फिल्म इंडस्ट्री में होने वाले परिवारवाद को बताया है | सोशल मीडिया पर यह कहा जा रहा था कि सभी बड़े परिवार और रुतबे वाले लोगों (जिनमे करण जौहर, कपूर खानदान, सलमान खान, आदित्य चोपड़ा ) ने सुशांत को काम देने से मना कर दिया | जिसके कारण वह डिप्रेशन में आ गया और उसने अपनी जान ले ली | ऐसी अफवाहें हैं कि सुशांत के पास मरने से पहले ७ फिल्म हाथ में थी | पर 1 महीने के अन्दर ही सारी पिक्चर उसके हाथ से निकल गयी | जिसकी वजह से उसे गहरा सदमा लगा |
भारतीय राजनीति का भी वंशवाद या परिवारवाद से बहुत पुराना रिश्ता है | कांग्रेस पार्टी से अच्छा उदाहरण नहीं दिया जा सकता |
क्या यह गुटबाजी या परिवारवाद इतना प्रभावशाली हो सकता है कि किसी इंसान को अपनी जान लेने पर मजबूर कर दे ? क्यों इंसान इतना कमज़ोर पड़ जाता है कि वह ज़िन्दगी के उतार-चढ़ाव का सामना करने की बजाय मौत को गले लगाना अधिक आसान समझता है ? क्यों न हम अपने बच्चों को मानसिक तौर पर इतना मजबूत कर दे कि वे किसी भी परेशानी से घबराएं नहीं, बल्कि उसका डटकर सामना करें |
हमारा मकसद केवल नेपोटिज्म का अर्थ समझाना है | हम इस लेख के द्वारा किसी पर कोई दोषारोपण नहीं कर रहे हैं |
पढने के लिए धन्यवाद ! आशा करते हैं की आप इस पोस्ट से समझ गए होंगे कि “Nepotism क्या है, नेपोटिज्म Meaning in Hindi, Nepotism का अर्थ” | आपको यह जानकारी कैसी लगी, कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
जानिये-
भारत चीन सीमा मुद्दा क्या है
Camscanner App के Alternatives (हिंदी में)
Unique Rakhi Gifts for Brothers in 2022
How to Boost Immunity during Covid19 Crisis