अपठित गद्यांश MCQ कक्षा 9-12
कोरोना महामारी की पिछली लहरों के दौरान विश्व समुदाय अभिवादन के लिए नमस्ते करता नजर आया था। योग और आयुर्वेद की लोकप्रियता विश्व भर में बढ़ती जा रही है। सब में भारत निहित था। यह भारत की सॉफ्ट पावर के कुछ सबसे स्पष्ट उदाहरण हैं। भारत विश्व का ऐसा अनूठा देश है, जिसकी सॉफ्ट पावर उसकी सभ्यतागत विरासत और सांस्कृतिक कौशल पर आधारित है। सॉफ्ट पावर के लिहाज से शक्तिशाली तो कई देश हैं, लेकिन उनमें से अधिकांश अपनी संस्कृति को ‘पश्चिमीकृत’ करके या मिलता-जुलता दिखाकर मित्रता गांठने का प्रयास करते नजर आ रहे हैं। इसके विपरीत भारत सांस्कृतिक एकता और उसी में भरपूर विविधता वाला देश है। एक ऐसा लोकतांत्रिक देश, जिसकी आकांक्षाओं से भरी हुई, सामाजिक-आर्थिक गतिशीलता से भरी हुई बहुत जीवंत जनसंख्या है। जिसकी अथाह सांस्कृतिक गहराई है, अपार तकनीकी क्षमता है और संकट काल में विश्व की मदद करने के लिए जिसके हजारों हाथ हैं।
विश्व में भारत की छवि एक ऐसे सौम्य देश की है जो लोकतंत्र, अंतरराष्ट्रीय सहयोग, स्थिरता और प्रतिबद्धता के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय समुदाय में अपनी बढ़ती भूमिका को लेकर पूरी तरह निश्चिंत है। जो विश्व के संकटों को विश्व का साझा संकट मानता है। जो सैन्य शक्ति है, लेकिन स्वभाव से आक्रामक नहीं है और जिसकी बढ़ती सैन्य शक्ति को निकट और तमाम दूर देशों द्वारा खतरे के रूप में नहीं देखा जाता है। जो अपनी सहस्राब्दियों पुरानी सभ्यता और आधुनिक विकास की कहानी के कारण आज भी दुनिया के सभी क्षेत्रों के लिए कौतुक और रुचि पैदा करता है।
Source: CBSE Sample Paper 2022-23

Q (1) विश्व में भारत की छवि एक सौम्य देश की है।
कथन पढ़कर सही विकल्प का चयन कीजिए –
कथन
(i) लोकतंत्र, अंतरराष्ट्रीय सहयोग, स्थिरता और प्रतिबद्धता का समर्थक
(ii) विश्व के संकटों को विश्व का साझा संकट मानता है
(iii) जो सैन्य शक्ति है, लेकिन स्वभाव से आक्रामक नहीं है
(iv) हमारा देश वितीय प्रभुत्व वाला देश है
विकल्प
(क) कथन i सही है
(ख) कथन i और ii सही है
(ग) कथन i, ii और iii सही है
(घ) कथन i और iv सही है
ANS: ग) कथन i, ii और iii सही है
(Q 2) गद्यांश के अनुसार भारत का सॉफ्ट पावर किन क्षेत्रों में विश्वभर में बढती जा रही है?
(क) योग और आयुर्वेद की लोकप्रियता
(ख) योग और आयुर्वेद की अलोकप्रियता
(ग) तंबर और मंत्र की लोकप्रियता
(घ) जादू और टोना की लोकप्रियता
ANS: (क) योग और आयुर्वेद की लोकप्रियता
Q (3) गद्यांश के अनुसार भारतीय जनसँख्या की किस क्षेत्र में अथाह गहराई है?
(क) समुद्र में
(ख) संस्कृति में
(ग) धरती में
(घ) विलासिता में
ANS: (ख) संस्कृति में
Q (4) लेखक के अनुसार पुरानी सभ्यता और आधुनिक विकास की कहानी के कारण आज भी भारत दुनिया के सभी क्षेत्रों के लिए क्या पैदा करता है ?
(क) कौतुक और रुचि
(ख) अवसर
(ग) ज्ञान और परंपरा
(घ) वैज्ञानिकता
ANS: कौतुक और रुचि
Q (5) कथन (A) और कारण (R) को पढ़कर उपयुक्त विक्प चुनिए?
कथन (A)- योग और आयुर्वेद की लोकप्रियता विश्व भर में बढ़ती जा रही है।
कारण (R)- योग और आयुर्वेद से मनुष्य स्वस्थ और प्रसन्नचित रह सकता है।
(क) कथन (A) गलत है किन्तु कारण (R) सही है
(ख) कथन (A) और कारण (R) दोनों ही गलत है
(ग) कथन (A) सही है और कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या है ·
(घ्) कथन (A) सही है और कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या नहीं है
ANS: (ग) कथन (A) सही है और कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या है
HINT: (इसका जवाब आपको अपनी common sense से देना होगा)
हम धरती के बेटे बड़े कमेरे हैं
अपठित पद्यांश – कोई खंडित, कोई कुंठित
Apathit Gadyansh MCQ Class 9-12
Class 10 English Sample Paper 2023-24 Solutions