विदाई समारोह के लिए प्यारी कविता | College Farewell Poem in Hindi

विदाई की यह शाम निराली

आज विदाई की घड़ी है आई,
मन में हल्की सी है तन्हाई।
हँसी-ठिठोली, शरारत सारी
बनेंगी अब बस यादें प्यारी।

कभी सोचा था कॉलेज होगा रंगीन,
हर दिन बजेगा कोई फिल्मी सीन।
पर हकीकत कुछ ऐसी आई,
गैंग्स ऑफ़ वासेपुर याद दिलाई!

फिजिक्स के प्रैक्टिकल समझ न आए,
मीटर ब्रिज को देख पसीने बहाए।
केमिस्ट्री के केमिकल्स खूब मिलाए,
पर रिजल्ट ने फिर भी आँसू लाए!

क्लास से ज्यादा वॉशरूम गए,
कॉफ़ी के बहाने कैंटीन में रहे।
पेपर में सवाल कुछ यूं थे पूछे,
जैसे किताबों से इम्पोर्टेन्ट लेसन हमसे छूटे

कोविड बैच कह सबने चिढ़ाया,
फ्री के मार्क्स का ताना सुनाया।
पर टीचर्स ने दिखाया ऐतबार,
तो हम भी हो गए खुद पर निसार!

दोस्तों के संग जो वक्त बिताया,
हंसी-मजाक का जो मौसम आया।
सालों बाद जब याद करेंगे,
इन पलों को जी भर के मिस करेंगे!

अब जो भी हो, जहां भी जाएं,
ख्वाबों को ऊंची उड़ान दिलाएं।
कौन कहता है कुछ हो नहीं सकता?
बस दिल से कोशिश तो एक बार लगाएं!

धन्यवाद!

स्कूल फेयरवेल हिंदी कविता
Farewell Speech in College by Corona Batch Student
Farewell Speech in College by Corona Batch Student
An Emotional Farewell Speech by 12th Student
Farewell Poem in English for School | Goodbye Poem

Leave a Comment